Title: Rankawat caste society organization blood donation and honor ceremony concluded - Birami Chowki
Start Date: 2021-08-08
Start Time: 10:00
End Date: 2021-08-08
State: Rajasthan
City: Pali
Tehsil: Pali

रांकावत जाति समाज संस्था बिरामी चौकी द्वारा विशाल रक्तदान (प्रथम) व आंखों का शिविर व चश्मा वितरण व अन्य रोगों का इलाज का शिविर व समाज की प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह संपन्न।

8 अगस्त 2021 को सुबह 10:00 बजे बिरामी चौकी में यह कार्यक्रम शुरू हुआ सबसे पहले ठाकुर जी महाराज के आगे दीप प्रज्वलित कर महंत 108 जेठा रामदास जी महाराज ,महंत 108 हरिदास महाराज, मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जोराराम जी कुमावत जी, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र जी स्वामी, कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले श्री संघवी बाबूलाल जी शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
(1) R A S 2018 की परीक्षा में नव चयनित सूर्य देव स्वामी को रांकावत रत्न अलंकरण से सम्मानित किया , माला, साफा, मोमेंटो व चांदी का मेडल से भी सम्मान किया गया।
(2) R A S 2018 नव चयनित सोमदत्त स्वामी को भी राकावंत रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। व माला ,साफा ,मोमेटो, चांदी का मेडल से भी सम्मान किया गया।
(3) पूरे भारतवर्ष के रांकावत समाज के नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन बनने पर श्रीमान ललित रांकावत का भी रांकावत रत्न अलंकरण से सम्मान किया गया। माला ,साफा, मोमेंटो , चांदी का मैडल से भी सम्मान किया गया।
( 4) शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए जिसमें 18 बच्चों को 15 लैपटॉप और पिछले 2 सालों से विभिन्न शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता वह ऑनलाइन शिक्षा सेमिनार व शिक्षा में सहयोग के लिए चरण भारद्वाज को रांकावत रत्न अलंकरण से भी सम्मानित किया गया। माला ,साफा ,मोमेंट व चांदी का मेडल भी दिया गया।

सम्मान समारोह के कार्यक्रम के बाद सभी बंधुओं ने अपने उद्बोधन दिए जिसमें प्रमुख रुप से सुरेंद्र जी स्वामी , सघंवी बाबुलाल जी शर्मा, शिक्षाविद भवानी शंकर जी रांकावत ,कमांडेंट देवकीनंदन जी स्वामी , रमेश जी वैष्णव पूर्व डीटीओ व जोराराम जी कुमावत उसके बाद नव चयनित आर ए एस जिसमें सूर्य देव जी, सोमदत्त जी ने समाज के बच्चों के नाम संदेश दिया कि आप भी इस तरह से प्रशासनिक सेवा के पदों में चयनित हो सकते हो अपना लक्ष्य निर्धारित करो और लक्ष्य बड़ा निर्धारित करो और समाज के लोगों से भी आह्वान किया कि प्रतिभाशाली छात्रों के लिए ऐसे ही तत्पर रहे मदद करने के लिए तो समाज के बच्चे भी उच्च पदों पर चयनित हो ।
बच्चों के माता-पिता को भी जिम्मेदारी दि है कि वह बच्चों को पढ़ाएं और उच्च शिक्षा ग्रहण करवाएं और समाज से आह्वान किया है कि प्रतिभाशाली बच्चों की मदद करें
उन्होंने कहा जो मुझे आज सम्मान दिया गया है मैं चाहता हूं कि अगली बार गोडवाड़ के क्षेत्र से भी ऐसे ही बच्चे चयनित हो और मैं उनका सम्मान यहा आकर करु।
मंच का संचालन ओमजी आचार्य फालना वह सुरेश कुमार जी के द्वारा किया गया।


रतन लाल रांकावत नोखा