Title: Blood donation & eye checkup camp in Birami Chowki
Start Date: 2021-08-08
Start Time: 10:00
End Date: 2021-08-08
State: Rajasthan
City: Pali
Tehsil: Pali

रांकावत जाति समाज संस्था बिरामी चौकी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर व आँखो का जाचं शिविर, चश्मा वितरण व अन्य रोगों का इलाज का शिविर व समाज के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह संपन्न।

बिरामी चौकी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर की अगली कड़ी में विभिन्न डॉक्टरों द्वारा परामर्श दीया।

(1) महावीर हॉस्पिटल सुमेरपुर के द्वारा रक्तदान में रक्त लेने के लिए टीम आई जिसमें संस्था की तरफ से 45 रक्तदान इकट्ठा हुआ (प्रथम बार आयोजित रक्तदान शिविर में)

(2) बंसी लाल जी तखतगढ़ के द्वारा आंखों की कंप्यूटर मशीन के द्वारा जांच करके 300 के लगभग चश्मा वितरण किए गए।

(3) डॉ परमेश्वर जी वैष्णव सप्तगिरि हॉस्पिटल सुमेरपुर के द्वारा भी शिविर में मरीजों की जांच करके परामर्श दिया गया।

(4) मदन जी वैष्णव जनरल फिजिशियन भगवती हॉस्पिटल जालौर इनके द्वारा भी मरीजों की जांच करके उचित परामर्श दिया गया।

(5) डॉक्टर विकास शर्मा जी के द्वारा भी मरीजों को जांच करके उचित परामर्श दिया गया

(6) डॉ विवेक शर्मा ,डॉक्टर जयेश शर्मा, डॉ घनश्याम जी शर्मा के द्वारा एक्यूप्रेशर पद्धति के द्वारा मरीजों को जांच करके इलाज किया गया और उचित परामर्श दिया गया।

इन सभी डॉक्टरों के द्वारा 650 के लगभग मरीजों को जांच करके उचित परामर्श दिया गया।
और सम्मान कार्यक्रम के तहत सभी डॉक्टरों उनका बहूमान किया गया कि उन्होंने अपना कीमती समय इस कार्यक्रम में दिया और जांच और परामर्श दिया।
और सभी डॉक्टर अपने रांकावत समाज के है।

रतन लाल रांकावत नोखा
पूर्व राष्ट्रीय प्रचार मंत्री
अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली।