Magic Sound and Fun

Devox Tech Website Developer

Event
Event Info

Title: Krishna Janmashtami was celebrated in Birami Chowki

Start Date: 2021-08-30  

Start Time:  

End Date: 2021-08-30  

State: Rajasthan  

City: Pali  

Tehsil: Pali  

Event Description

 

 बिरामी चौकी में भगवान कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया


रांकावत जाति समाज संस्था बिरामी चौकी


 

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया।

 


रांकावत जाति समाज संस्था बिरामी चौकी पर भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर्व संस्था अध्यक्ष फुटर दास जी सादड़ी के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया।शाम को मंगल आरती कर समाज बन्धुओ व गाँव के वरिष्ठजनों द्वारा भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला।मंदिर को आकर्षक रोशनी द्वारा सजाया गया।व भगवान कृष्ण की मूर्ति को पालने में बिराजकर आकर्षक रूप दिया गया।रात को बारह बजे भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

 


समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संघवी बाबू लाल जी शर्मा,बाबू लाल जी नानेचा,निर्मल जी टांक,पुष्कर दास जी रानी,महेंद्र जी अहमदाबाद,दीपक जी रानी,चिरंजी लाल जी कोसेलाव,मनरूप दास जी,किशोर दास जी सुमेरपुर,मुकेश जी खोड़,भरत जी तखतगढ़,सुरेश जी कोसेलाव के अलावा ग्रामवासी मौजूद रहे।

 


ज्ञात रहे बिरामी चौकी चारभुजा मंदिर में वर्षों से कृष्णजन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है व रात्रि आरती व प्रसाद का कार्यक्रम होता है।जिसमे क्षेत्र के समाज बन्धु व ग्रामवासी अपनी इच्छा से उपस्थित रहते है।जिसमे कोई आमंत्रण नही दिया जाता है।

 


धन्यवाद।


विजय वैष्णव
वरिष्ठ पत्रकार
कि कलम से

 

Rankawat Samaj Gotra