Title: Seventh cricket competition under the aegis of Shri Rankawat Jati Samaj Sanstha - Godwad
Start Date: 2021-11-07
Start Time:
End Date: 2021-11-10
State: Rajasthan
City: Pali
Tehsil: Pali


श्री रांकावत जाति समाज संस्था गोडवाड़ के तत्वाधान में सप्तम क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आज भव्य प्रारंभ हुआ जिसमें बिरामी संस्था के अध्यक्ष फूटर दास जी ने इसका शुभारंभ किया।

पिछले वर्ष कोरोनावायरस से इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था इस बार इसका आयोजन बिरामी संस्था के द्वारा पंचमुखी हनुमान जी मंदिर खिमेल के ग्राउंड पर किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता आज 7 तारीख से 10 तारीख तक आयोजित होगी जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के खेल प्रेमी समाज बंधु खिलाड़ियों का खेल देखने के लिए सादर आमंत्रित हैं ।

आज पहला मैच अहमदाबाद सुपर किंग वर्सेस राइजिंग स्टार पुणे के बीच खेला गया जिसमें राइजिंग स्टार पुणे विजेता रही ।

दूसरा मैच मेलबर्न स्टार्स वर्सेस किंग इलेवन खोड़ के बीच हुआ जिसमें मेलबर्न स्टार विजेता रही ।

तीसरा मैच पावा पैंथर वर्सेस राजस्थान रॉयल पाली के बीच हुआ जिसमें पावा पैंथर विजेता रही ।

चौथा मैच लगान ऑफ भासुंधा वर्सेस गुजरात लॉयन हुआ जिसमें लगाना आँफ भासुंधा विजेता रही।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी खेल प्रभारी दिन रात लगे हुए हैं।
इन सभी मेचो को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे आसपास के गांवों से और हनुमान जी के मंदिर में दिनभर प्रसादी का कार्यक्रम भी चलता रहा।
8/11/20021 कल भी चार मैच खेले जाएगे।
