Name: Devdas Rankawat
State: Rajasthan
City: Jodhpur
Tehsil: Jodhpur
Description: Devdas Rankawat's association with Rankawat social service - Jodhpur
जोधपुर देवदास रांकावत की जीवन यात्रा सेवानिवृति के पश्चात देवदास रांकावत समाज सेवा से जुड़ गए। आपने विभिन्न पदों पर रह कर समाज की सेवा कर रहे गणेश शिक्षण संस्थान - अध्यक्ष राजस्थान पैंशन समाज शाखा - प्रतापनगर का सचिव जिला शाखा का सलाहकार सदस्य रांकावत समाज का दो बार सचिव अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा,दिल्ली मे दो बार विभिन्न पद वर्तमान में वर्ष 2014 से रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास,जोधपुर का मानद् महामंत्री के पद पर सेवाएं दे रहे है | समाज की अनेक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका लगातार निर्वहन कर रहे है | रांकावत समाज में वर्तमान में आप शिक्षा को लेकर सक्रीय है। समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना व बच्चों को शिक्षित करना आपका यह योगदान महत्वपूर्ण है । यह रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास,जोधपुर का विकसित बगीचा हर आने वाले व्यक्ति का मन मोह लेता है | जोधपुर छात्रावास का यह बगीचा देवदास रांकावत के मेहनत का फल है। आज भी देवदास रांकावत लगातर इस पर मेहनत कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप इसकी खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है। देवदास रांकावत का समाज सेवा से जुड़ाव
देवदास रांकावत समाज में वर्तमान में शिक्षा को लेकर सक्रीय है। समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना व बच्चों को शिक्षित करना आपका यह योगदान महत्वपूर्ण है ।
देवदास रांकावत का जन्म 15.1.1946 को श्री भूरदासजी लाडवा के परिवार मे हुआ | वर्ष 1964 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करते ही 7.7.1964 में राजकीय सेवा में नियुक्ति मिल गई | सेवाकाल मे पढाई करते करते स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की | सेवाकाल मे देवदास पदस्थापन जोधपुर,जैसलमेर, श्रीगंगानगर, धौलपुर, पाली, उदयपुर, आसाम में जिला पुलिस अधीक्षक के निजी सहायक के रूप में रहा | सेवाकाल में श्री गंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर, चुरू, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, सिरोही, जबलपुर, नागोर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, चितौड़, बांसवाड़ा आदि जिलो का भ्रमण करने का अवसर मिला | इसी प्रकार देश के इतने ही प्रान्तों जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष, पंजाब, हरियाणा, उतराखण्ड, उतरप्रदेश, आसाम, अरूणाचल,बिहार, झारखण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, चेन्नई, तेलंगाना, हैदराबाद का भ्रमण किया गया | देवदास की विदेश यात्रा मे भूटान और पाकिस्तान प्रमुख रही है।
देवदास का अनुभव यह रहा है कि संभव हो तो प्रत्येक नागरिक को भ्रमण करना चाहिए ताकि भाषा,संस्कृति,वेशभूषा का ज्ञान हो सके और क्षेत्र की पहचान भी हो सके,वातावरण का अनुभव भी हो सके।
है।

देवदास रांकावत, जोधपुर
महामंत्री