Devox Tech Website Developer

Magic Sound and Fun

Face
Face Info

Name: Babulal Goyal

State: Delhi  

City: Delhi  

Tehsil: Jodhpur  

Description: Former President and Conservator All India Rankawat Brahman Sabha Delhi  

Face Description

 

संघवी श्री बाबुलाल जी गोयल रांकावत सरक्षक अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली

सशक्त नेतृत्व की प्रतिमूर्ति श्री बाबूलाल जी संघवी

 


 

 

रांकावत समाज के तेजस्वी व्यक्तित्व श्री बाबूलाल जी संघवी

 

श्री बाबूलाल जी गोयल की जितनी बढ़ाई करु उतनी ही कम है सूरज को दिपक दिखाने के समान है स्वामी समाज के कोहिनूर विलक्षण प्रतिभा के धनी कर्मठ कार्यकर्ता चलती फिरती यूनिवर्सिटीओर सामाजिक जीवन में भी इन्होने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है जिसमे अखिल भारतीय रा, ब्राह्मण महासभा  दिल्ली के अध्यक्ष के कार्यकाल को समाज के लिए स्वर्णिम काल मे इन्होने समाज को एकता के सुत्र में पिरोने के लिए अलख जगाई।

समाज की महान व्यक्तित्व को जिसकी ज्योति रांकावत समाज मैं एक दीपक की तरह जगमगा रही है और कई पीढ़ियों तक जगमगाती रहेगी।

रांकावत भवन हरिद्वार

इनके अध्यक्ष अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली के कार्यकाल में रांकावत समाज की अमुल्य धरोहर रांकावत भवन हरिद्वार का  निर्माण हुआ।

अभी वर्तमान में फालना मे छात्रावास का काम भी प्रगती पर है।

 

ललित जी गोयल - तखतगढ नगर पालिका अध्यक्ष

अभी हाल ही में बरसो की मेहनत का फल मिला ओर इनके पुत्र श्रीमान् ललित जी गोयल (तखतगढ नगर पालिका अध्यक्ष) रांकावत समाज के ओर से पहले पालिका अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।

 

जिन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों से गुजरते हुऐ भी अपने व्यापार क्षैत्र में निरन्तर उन्नति की है जिसमें टेंट व्यवसाय को बुलंदियों पर ले जाना और अभी हाल ही में तखतगढ़ में मॉल बनाना। ओर सामाजिक जीवन में भी इन्होने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है जिसमे अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली के अध्यक्ष के कार्यकाल को रांकावत समाज के लिए स्वर्णिम काल मे इन्होने समाज को एकता के सुत्र में पिरोने के लिए अलख जगाई।

 

रांकावत समाज के द्वारा महाकुंभ की शुरुआत

संघवी श्रीमान बाबूलाल जी ने समाज के लिए महाकुंभ में व्यवस्था की। कुम्भ मैले मे महात्मा रांका बांका चतुष्कुभ पीठ खालसा कि स्थापना कर रांकावत समाज बन्धुओ को भी कुम्भ मैले मे स्थान दिलाकर रांकावत समाज को अन्तराष्टीर्य पहचान दिलाने का काम पूरा किया।

उनसे से सादर अनुरोध नम्र विनती है की वे अनवरत जारी रखे। रांकावत समाज इस महान कार्य में उनके साथ है। साथ ही न्यात गंगा के लिए आवास एवं अनक्षेत्र की व्यवस्था करावे। अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष एवं महात्मा राका बंका रंकण यंकणा चतुष्कुंभ पीठ के संस्थापक अध्यक्ष तथा बेजोड़ समाजसेवी भामाशाह संघवी श्री बाबूलाल जी शर्मा से सकल समाज की तरफ से निवेदन है कि आपने सन 2013 से सर्वप्रथम इलाहाबाद में फिर नासिक में उसके बाद उज्जैन एवं पिछले साल इलाहाबाद के कुंभ मेले में न्यात गंगा को चार कुंभ मेलों में आवास एवं खाने-पीने की व्यवस्था करवा कर बड़ा ही पुण्य का कार्य किया है अब तक आपने समाज उत्थान समाज हित के लिए जो भी सेवा कार्य हाथ में लिया है वे सभी विरोध के बावजूद भी सफल हुए हैं विरोध करने वालों का कार्य केवल विरोध करना है कार्य चाहे अच्छा हो या कैसा भी हो लेकिन आप के प्रति समाज की श्रद्धा आस्था  सदाशंमता सदा से रही है और भविष्य में भी बनी रहेगी।

 ओर भी सेकडो़ ऐसे काम रांकावत समाज के लिए किए जिनका शब्दों में वर्णन भी नहीं किया जा सकता है।

*अभूतपूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष न भुतो न भविष्यती*


आपको की दिल की गहरायो से बहुत बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं की आज भी आप तन मन धन से समाज विकास कार्य में लगातार भागीदारी निभा रहे है।

यकीनन तुष्टिकरण की राजनीति, अवसरवादी और अलगाववादी आक्रांताओं द्वारा गए प्रहारओं के बावजूद भी एक निर्विवाद छवि की तरह हमेशा समाज में छाए रहने वाले इस महान पर रांकावत समाज को गर्व है। एक और जहां समाज में सिर उठाए चरमपंथी ताकतों, जातिवादी गुटों और तुष्टीकरण की राजनीति का तांडव है वहीं सामाजिक एकीकरण की मजदार पर एक अडिग  हिमालय की तरह खड़े श्रीमान बाबूलाल जी संघवी समाज विकास के झंडे को एक मजबूत शिखर पर ले जा रहे हैं।

 

धन्य है आपके माता पिता  जिन्होने आप मे ऐसे संस्कार दिये।

धन्य है आपके परिवार के सभी सदस्य जो आपके इस पुनीत कार्य में हमेशा सहयोग तन मन और धन से समाज में सहयोग करते हैं।