Under Cast: Rankawat
Gotra: Ubha
Short Description: Rankawat Samaj ke Gotra - Ubha
माहौर के नाम से जाना जाने वाला माहूर गांव महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में नादेड़ जिले के किनवट शहर से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बसा है। माहूर एक पौराणिक तीर्थ स्थल है। जहाँ माँ रेणुका माता का मंदिर है जो भगवान परशुराम की माता है। हर नवरात्रि में यहाँ मेला लगता है और भक्त दूर दूर से यहाँ दर्शन के लिये आते हैं। यहाँ तेलंगाना और महाराष्ट्र से ज्यादा तादाद में लोग आते है। मंदिर परिसर में बहुत हरियाली है और बहुत ही मनमोहक दृश्य है। मंदिर के आगे वाले टीले पर एक पुरातन कालीन किला है। पास ही में देव देवेश्वरी में भगवान दत्तात्रेय का मंदिर भी है। माता रेणुका के मंदिर में उनका चेहरा प्रस्थापित है जो स्वयंभू है। महाराष्ट्र में देवी के साडेतीन शक्तिपीठ हैं,और माहूर उन्ही में से एक है। यहां पर देवदेवेश्वरी नामक महानूभावपंथीय मंदिर है। मां रेणुका जमदग्नि ऋषि की पत्नी थी। माता रेणुका के पांच पुत्र थे जिनके नाम क्रमशः 1- रुमण्वान, 2- सुषेण, 3- वसु, 4- विश्वावसु एवं 5- परशुराम। परशुरामजी तो भगवान विष्णुजी के अवतार माने जाते हैं। Rankawat Samaj ke Gotra, Gotra Rishi, Kuldevi
Gotra: - Ubha
Gotra Rishi: - Bhardwaj
Kuldevi: - Renuka
रेणुका माता (नांदेड़, महाराष्ट्र) Ubha Family