Devox Tech Website Developer

Magic Sound and Fun

News
News Info

Title: Dr. Sohanlal Swami Chairman Civil Engineering Institute welcomed in Bikaner

State: Rajasthan  

City: Bikaner  

Tehsil: Bikaner  

Description: Organized the ceremony honoring to Chairman Dr. Sohan Lal Swami in Paani Grahan Marriage Palace Bikaner  

News Description

 

चेयरमैन डॉक्टर सोहन लाल स्वामी का सम्मान समारोह का आयोजन

बीकानेर

 

सिविल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर सोहनलाल स्वामी के बीकानेर पहुंचने पर स्वामी समाज की ओर से जोरदार स्वागत।


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


द इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के चेयरमैन डॉक्टर सोहन लाल स्वामी के बीकानेर आगमन पर रविवार को रानी बाजार स्थित पाणी ग्रहण मैरिज पैलेस में इनका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सोहनलाल स्वामी ,विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास स्वामी ,बीकानेर कोषाधिकारी गौरीशंकर स्वामी ,आर एसवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुभाष स्वामी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी  समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र जी स्वामी ने की सभी मुख्य अतिथियों का  स्वागत माला ,साफा ,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।


 इस कार्यक्रम मे श्री कृष्ण स्वामी,बृजमोहन रामावत, ओमप्रकाश स्वामी, राईट स्टेप ग्रुप व अब तक न्यूज़ के राजेन्द्र स्वामी, श्याम स्वामी, डॉ मीतेश स्वामी, डॉक्टर अंकित स्वामी, डॉ कविता स्वामी, पवन स्वामी, पंकज स्वामी, योगेश्वर स्वामी, कमलकांत स्वामी, घनश्याम स्वामी, विमल स्वामी, जितेश स्वामी, संजय स्वामी, सुश्री कमला स्वामी, संजय स्वामी, अरुण स्वामी, शर्मिला स्वामी, ज्ञानेश्वर स्वामी ,महेश स्वामी ,सुभाष स्वामी ,प्रतीक स्वामी ,घनश्याम रामावत ,भरत रामावत, अशोक स्वामी, संदीप स्वामी ,अखिल स्वामी ,और सुरेश स्वामी ,विनोद स्वामी ,योगेश स्वामी ,राजेश स्वामी, शिव शंकर स्वामी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


इनके अतिरिक्त महिला समिति की तरफ से शकुंतला स्वामी, गीता स्वामी ,संपत स्वामी ,बसंती स्वामी ,सीमा स्वामी इन सभी ने डॉक्टर सोहनलाल स्वामी  का  प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया इस मौके पर डॉ सोहनलाल स्वामी ने मुख्य रूप से समाज को मिलकर कार्य करने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें सिविल परीक्षाओं के लिए तैयार करना और समाज के बच्चों के लिए कैरियर काउंसलिंग के लिए कैरियर के सेमिनार आयोजन करने की सलाह दी उन्होंने प्रतिभाशाली 10 विद्यार्थियों को स्वयं की तरफ से केरियर उत्थान लिए सहयोग वादा किया गया।स्वामी  ने समाज के सफल लोगो प्रतिभाशाली छात्र छात्रों के भविष्य में सहयोग किए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि आपके सफल होने की सार्थकता तभी है जब  सफलता का लाभ समाज के निचले तबके तक भी पहुंचे उसके लिए कार्ययोजना बनाए और शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आने वाली समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि के अलावा अन्य अतिथियों ने भी समाज उत्थान के लिए अपने विचार प्रकट किए और सहयोग का वादा किया।

 

कार्यक्रम का संचालन  समाज के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री किशन सूवटा,व आनन्द कुमार स्वामी ने किया। समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र जी स्वामी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।