Devox Tech Website Developer

Magic Sound and Fun

News
News Info

Title: Aastha Kumbh Mela 2021 Rankawat Samaj Bhawan Haridwar

State: Uttarakhand  

City: Haridwar  

Tehsil: Haridwar  

Description: आस्था का कुंभ मेला 2021 हरिद्वार रांकावत समाज भवन  

News Description

 

 

आस्था का कुंभ मेला 2021 हरिद्वार रांकावत समाज भवन

3 अप्रैल 2021

 

♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️


आज कुंभ मेले के तीसरे दिन रांकावत भवन हरिद्वार में आगे की सड़क का निर्माण आधा हो चुका है और पास के पार्क में कथा पंडाल लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है ।

उसके साथ साथ आज राम नाथ जी महाराज वह गोविंद राम जी स्वामी और गोमाराम जी स्वामी और अन्य समाज बंधुओं के साथ पास के भजु रामदास जी के आश्रम में संतों का आशीर्वाद मिला ।

 इसके साथ ही आज से विधिवत रूप से हरिद्वार भवन में इनवर्टर का काम पुरा हो गया है अब लाइट जाने के बाद भी कोई समस्या नहीं रहेगी।

 आज से भवन में रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू रात और दिन चल रहा है।

आज शाम से गोविंद राम जी स्वामी के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ और सत्संग का कार्यक्रम हुआ और उसके बाद स्वामी जी श्री गोविंद राम जी के द्वारा रामायण में  हनुमान जी और लंकिनी संवाद पर चर्चा हुई और उन्होंने उनके बारे में विस्तार से बताया।

आज पूरे भारत के अलग-अलग शहरों एव गाँवो से हरिद्वार में बड़ी संख्या में समाज बंधु पधारे और हरकी पैड़ी पर जाकर गंगा स्नान का लाभ लिया।


 

आस्था का कुंभ मेला 2021 हरिद्वार रांकावत समाज भवन

4 अप्रैल 2021

♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️

कुंभ मेला 2021 में कल महाकुंभ के चोथे दिन समाज भवन से योगी महंत राम नाथ जी और अवधूत जी के नेतृत्व में जूना अखाड़े का भ्रमण का सौभाग्य मिला जिसमें बड़े-बड़े साधु संतों ओर नागा साधुओ से आशीर्वाद प्राप्त हुआ और किन्नर अखाड़ा का भी भ्रमण का अवसर मिला।

उसके बाद हर की पैड़ी पर स्नान का सौभाग्य मिला।

कुंभ मेले में पधारे हुए बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भी हर की पौड़ी पर स्नान किया।

कथा पंडाल का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और भवन में भी रंग रोगन और मरम्मत का कार्य दिन रात युद्धस्तर पर जारी है।

 


 

 

आस्था का कुंभ मेला 2021 हरिद्वार रांकावत समाज भवन

5 अप्रैल 2021

♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️

कुंभ मेला 2021 में आज रांकावत भवन में  12:15 बजे अखंड रामायण पाठ  की शुरुआत की गई ।

 यह पाठ कल 12:15 बजे तक चलेगा श्री गोविंद राम जी स्वामी के नेतृत्व में इस अखंड पाठ का आयोजन हो रहा है जिसमें अशोक जी स्वामी ,बनवारी जी स्वामी ,सत्यनारायण जी स्वामी ,महंत योगी रामनाथ जी अवधूत ,महंत श्री जेठाराम दास जी महाराज ,शिव दास जी रांकावत ,रतन लाल रांकावत, सौरभ ,सतीश अन्य समाज बंधु अखंड रामायण पाठ को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।

 

कुंभ मेला 2021 में आज रांकावत भवन में  12:15 बजे अखंड रामायण पाठ  की शुरुआत की गई ।

 यह पाठ कल 12:15 बजे तक चलेगा श्री गोविंद राम जी स्वामी के नेतृत्व में इस अखंड पाठ का आयोजन हो रहा है जिसमें अशोक जी स्वामी, बनवारी जी स्वामी, सत्यनारायण जी स्वामी, महंत योगी रामनाथ जी अवधूत, महंत श्री जेठाराम दास जी महाराज, शिव दास जी रांकावत, रतन लाल रांकावत, सौरभ, सतीश अन्य समाज बंधु अखंड रामायण पाठ को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।

 

♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️➖♾️

 

रतन लाल रांकावत नोखा
राष्ट्रीय प्रचार मंत्री
अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली ।