Devox Tech Website Developer

Magic Sound and Fun

News
News Info

Title: 8th celebration of the inauguration of Rankawat Bhawan Haridwar

State: Uttarakhand  

City: Haridwar  

Tehsil: Haridwar  

Description: रांकावत भवन हरिद्वार के लोकार्पण का अष्टम पाटोत्सव कोरोना की वजह से शादे समारोह में मनाया तथा चुनाव कार्यक्रम स्थगित  

News Description

 

 रांकावत भवन हरिद्वार के लोकार्पण का अष्टम पाटोत्सव समारोह

तथा चुनाव कार्यक्रम स्थगित

 


 

 

रांकावत समाज की अनमोल धरोहर रांकावत भवन हरिद्वार के लोकार्पण का अष्टम पाटोत्सव कोरोना की वजह से शादे समारोह में मनाया गया ।
 


रांकावत समाज की अनमोल धरोहर रांकावत भवन हरिद्वार (अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली की एक इकाई) में आज 26 मई 2021 बुद्ध पूर्णिमा पर भवन लोकार्पण का अष्टम पाटोत्सव समारोह सादगी के साथ मनाया गया। जिसमें व्यवस्थापक शिव दास जी गोयल के द्वारा सत्यनारायण भगवान की पूजा की गई व आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। हर वर्ष यह वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय होता है जिसमें भारतवर्ष के कोने-कोने से समाज बंधु इकट्ठे होते हैं और गंगा स्नान, कथा श्रवण और स्नेह मिलन का आयोजन 3 दिन होता है। परन्तु इस बार कोरोना महामारी के कारण समारोह को सांकेतिक रूप में मनाया।

 

रांकावत भवन प्रबंध समिति हरिद्वार की कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम स्थगित

रांकावत भवन प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का 26/5/2021 को प्रबंध समिति सुविधा अनुसार नए चुनाव कराना प्रस्तावित था परंतु कोरोना महामारी के कारण तथा संपूर्ण लॉकडाउन के कारण चुनाव कार्यक्रम इस गीत किए गए हैं कोरोना महामारी की स्थितियां सामान्य होने पर चुनाव समिति संपन्न कराए जाएंगे।

 

सघंवी बाबुलाल शर्मा
अध्यक्ष
रांकावत भवन प्रबधन समिति हरिद्वार ।

 

रतन लाल रांकावत नोखा
मन्त्री
रांकावत भवन प्रबधन समिति हरिद्वार ।