Devox Tech Website Developer

Magic Sound and Fun

News
News Info

Title: Help for financially poor families due to lockdown-Jodhpur

State: Rajasthan  

City: Jodhpur  

Tehsil: Jodhpur  

Description: लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों में सहायता  

News Description

 

लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों में सहायता


दोनों कोरोना काल में असहाय,आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की सुखा भोजन सामग्री के पैकेट वितरण कर कठिन कार्य को सरल करने का सहास कर दिखाया रांकावत समाज श्री सूर्य नारायण राजमणी एवं श्री दिनेश गिरधर ने।


पिछले वर्ष संस्था की ओर से 70,000/-रु के राशन किट उन्होंने अकेले ही बांटे थे और इस बार वे स्वयं कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बहुत कम शुरआत की है क्योंकि अभी स्वस्थ्य लाभ ले रहे हैं।  पिछले साल आर्युवेदिक काढ़ा शिविर लगाया कर करीब 900 से ज्यादा लोगों को काढा वितरण किया और कुछ बुजुर्गों तक दवाइयां और अन्य सामग्री पहुँचाई।

 

आज दिनांक 12 जून को महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को नि: शुल्क राशन किट वितरित किए गए। केन्द्र की सचिव वीरा सुधा गर्ग ने बताया कि बासनी क्षेत्र के रतनमुनि नगर के पास गरीब परिवारों को वीर दिनेश कुमार गिरधर द्वारा वीर  बृजमोहन अग्रवाल के सौजन्य से सूखी राशन सामग्री वितरित की गई इसमें BLO श्रीमती गीता चौधरी का सहयोग रहा। ये राशन किट श्री दिनेश गिरधर ने बांटे है |

 

कोरोना काल में लंबे लॉक डाउन के कारण आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों में सहायता की सेवा भाव से प्रेरित महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी द्वारा सुखी  सामग्री के राशन किट का वितरण किया गया। यह राशन सामग्री मंडोर, झालामण्ड, निंबा नीमड़ी स्तिथ जरूरतमंद परिवारों को १०० राशन किट वितरित किये गए।

 

इस सहासिक,निस्वार्थ एवं निशुल्क सेवा कार्य के लिये श्री सूर्य नारायण राजमणी एवं श्री दिनेश गिरधर साधुवाद | इसके साथ - साथ आप समाज सेवा भी करते है, पशु- पक्षियों की सेवा भी करते है। आशा करते है कि भविष्य में भी ऐसे सेवाभावी कार्यो मे निरन्तर अग्रणी रहेगें |


      सादर,शुभकामनाएं |