Title: Huge blood donation and free eye treatment camp
State: Rajasthan
City: Pali
Tehsil: Pali
Description: विशाल रक्तदान एवम आखों व अन्य रोगों का निशुल्क इलाज शिविर, गोड़वाड़
बिरामी संस्था गोड़वाड़, पाली विशाल रक्तदान एवम आखों व अन्य रोगों का निशुल्क इलाज शिविर का आयोजन बिरामी संस्था गोड़वाड़ द्वारा। रतनलाल रांकावत नोखा विशाल रक्तदान एवम आंखों व अन्य रोगों का निशुल्क इलाज शिविर

रांकावत जाति समाज संस्था बिरामी, गोड़वाड़ द्वारा गोड़वाड़ की सभी क्षेत्रीय संस्थाओं के सहयोग से विशाल रक्तदान,आंखों का इलाज, व अन्य रोगों के उपचार हेतु शिविर का आयोजन 8 अगस्त को किया जाएगा।
इसके साथ में हाल ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा में रांकावत समाज के दो कर्णधार सूर्य स्वामी सुपुत्र श्री रामकुमार जी स्वामी और सोमदत्त स्वामी सुपुत्र श्री चेतराम स्वामी जिनका चयन हुआ उनका संस्था की ओर से भव्य स्वागत रखा गया है। साथ ही रांकावत समाज के नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमेन ललित जी रांकावत का भी संस्था की ओर से भव्य स्वागत,अभिनन्दन रखा गया है। एवम शिक्षाजगत में युवा श्री चरण जी भारद्वाज का भी संस्था की ओर से अभिनन्दन रखा गया है।
जिसमे अशीर्वाददाता महंत जुठाराम दास जी महाराज,हरिदास जी महाराज,मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री जोराराम जी कुमावत,अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संघवी बाबू लाल जी शर्मा,विशिष्ठ अतिथि के तौर पर श्री सुरेन्द्र जी स्वामी मुख्य संरक्षक महासभा,चेयरमेन ललित जी रांकावत,शिक्षाविद भवानी शंकर जी,पूर्व कमांडेंट देवकी नंन्दन जी,जयवर्धन जी,रमेश जी इंजीनियर,ओम प्रकाश जी एक्स डीटीओ,रमेश जी एक्स डीटीओ,स्वागताध्यक्ष संस्था अध्यक्ष श्री फुटर दास जी,बाबू लाल जी गोयल रानी,रघुवीर दास जी गोरवाल,व बाबूलाल जी नानेचा।
शिविर में श्री डॉ परमेश्वर दास जी,डॉ मदन जी वैष्णव, डॉ विकास जी शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। व एक्यूप्रेशर चिकित्सा के रूप में डॉ विवेक जी,डॉ धनश्याम जी शर्मा एवम जयेश जी शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजन को लेकर संस्था के पदाधिकारी,सदस्य व समाज बन्धु लगे हुए है।
आयोजन में गोड़वाड़ की सभी क्षेत्रीय संस्थाओं के अलावा भारतभर में निवास करने वाले सभी समाज बन्धुओ को आमंत्रित किया गया है।
शिविर में भाग लेकर रक्तदान करे,आखों व अन्य रोगों का निशुल्क जांच करवाएं।


Rankawat Business