Magic Sound and Fun

Devox Tech Website Developer

News
News Info

Title: Grand program in Salasar on behalf of Yuva Rankawat Sanstha Jodhpur (YRS)

State: Rajasthan  

City: Jodhpur  

Tehsil: Jodhpur  

Description: युवा रांकावत संस्था जोधपुर (YRS)" की और से सालासर में भव्य कार्यक्रम  

News Description

 

युवा रांकावत संस्था जोधपुर (YRS)" की और से भव्य कार्यक्रम

सालासर


 

सालासर दरबार मे होगा सरोबार
जय श्री सालासर दरबार
कही चूक ना जाना सालासर आना

 

आज समाज मे युवा रांकावत संस्था, जोधपुर (YRS) ने अपनी एक अलग छवि बनाई है, क्यो की हमारी संस्था हमेसा समाज हित मे सब से अलग और साहसी कदम उठाती है और कार्यक्रम करती है, हमारे हर कार्यक्रम मे कुछ अलग और अनोखा होता है उसका उद्देश्य समाज के आम जनता ओर युवक-युवती की समस्याओं के समाधान के लिए होता है। तो हमे ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि रांकावत समाज के इतिहास मे पहली बार हमारे इष्ट देव बालाजी महाराज के सालासर धाम की पावन धरा पर बहुत जल्द "युवा रांकावत संस्था जोधपुर (YRS)" एक भव्य कार्यक्रम करने जा रही है।

रांकावत समाज की सभी युवक-युवती  ग्रहणी एवम हमारे आदरणीय बुजुर्ग एवम बच्चे बच्चियां आप सभी तैयार रहे क्यो की हमारा ये कार्यक्रम आप सभी को समर्पित है। आप चाहे देश के किसी भी कोने में क्यो ना रहते है पर बहुत जल्द श्री सालासर बालाजी पधारने की तैयारी करे। क्यो की आप को पता है कि YRS जब भी कुछ करती है तो वो आम जनता के लिए उनके हित मे बड़ा और भव्य ओर अनोखा करती है। रांकावत समाज के इतिहास मे पहली बार बच्चो के साथ साथ माता पिता को भी सम्मानित किया जायेगा।


याद है ना आप सभी को "कही चूक ना जाना सालासर आना" याद नही है तो याद कर आना

क्योकी रांकावत समाज मे पहली बार समाज के युवक युवतियों गृहणियों एवम बुजुर्ग ओर हमारे होनहार बच्चो के लिए एक बहुत बड़ा और भव्य कार्यक्रम बहुत जल्द आप के सामने आने वाला है। सभी को लग रहा होगा क्या होगा कैसे होगा कब होगा तो एक एक करके सभी बाते आप सभी को पता चलेगी।

YRS का आज तक का सफर गवाह है हमने जब भी कुछ किया तो हमेसा रूढ़िवादी ओर अमूमन आज तक चलते आ रहे कार्यक्रमो से हट कर कार्यक्रम किया है ओर सम्पूर्ण राष्ट्र के हमारे समाज बन्दू के लिए किया है। इस बार भी YRS आप सभी समाज बन्दू की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे ओर उम्मीद करते है जैसे हमेसा सम्पूर्ण रांकावत समाज ने YRS को प्यार स्नेह हमारे हर कार्यक्रम को दिया है इस बार भी आप सभी हमें उसी प्रकार प्यार और स्नेह जरूर देंगे। तो दोस्तो तैयार हो जाये 2 दिवसीय यात्रा के लिए जो होगी बच्चो के लिए पिकनिक बुजुर्गो के लिए तीर्थ एवम ग्रहणीओ ओर युवक युवतियां के लिए एक  उम्मीद ओर नई उमंग की ओर
 
निम्नलिखित बात को सभी गांठ बांध लें

श्री सालासर मे होने जा रहे कार्यक्रम मे जरूर शामिल जरूर होवे कोई भी आलस ना करे कोई बहाना ना बनाये क्यो की ऐसा ना आज तक हुवा है और ना होगा और हा अकेले नही आवे अपने मम्मी पापा बेटा बेटी पोता पोती नाती दोयता बहु सास ससुर सब को लावे क्यो की सब के लिए यहां कुछ ना कुछ है। आज बहुत दिनों बाद YRS आप सभी से रूबरू हो रही है।


जैसे कि हमने आप सभी से वादा किया था उस वादे को पूरा करने का वक्त आ गया है।
हमारी ऑनलाइन प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को अब स्टेज देने का वक्त आ गया है।


तो YRS द्वारा करवाई गई ऑनलाइन किसी भी प्रतियोगिता मे आये प्रथम द्वितीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चो ओर बड़ो को हमारे आगामी श्री सालासर धाम मे होने जा रहे कार्यक्रम मे लाइव परफॉर्मेंस देने का मौका मिलेगा और आप को स्टेज पर YRS की तरफ से मोमेंटो ओर पुरुष्कार समाज के श्रेष्ठ गण के कर कमल द्वारा दिया जाएगा।

तो आप सभी तैयार रहे अपना हुनर समाज के सामने दिखाने के लिए ओर जिस ट्रॉफी पर आप का हक है वो ट्रॉफी प्राप्त करने के लिए। कार्यक्रम कब होगा उसकी सूचना आप को बहुत जल्द दे दी जाएगी और YRS के पधाधिकारी आप से जल्द ही सम्पर्क करेंगे ।


 

रांकावत समाज की युवा रांकावत संस्था जोधपुर YRS


सम्पूर्ण भारत वर्ष से समाज के बच्चो का डाटा मंगवाया जा रहा है। जिसमे 10 और 12 में 80 % से अधिक नंबर आये है।
सभी बच्चो को गिफ्ट, मोमेंटो और कुछ होनहार बच्चो को साइकल तथा टॉप 3 बच्चो को रांकावत समाज के युवा रत्न की उपाधि दी जाएगी।

निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर मार्कशीट्स भेजे
+91 73000 00541
+91 79760 35995
 +91 95095 80263
+91 99289 87593
+91 77370 58998
+91 73000 00928
+91 91669 00152
+91 98294 43114
+91 98293 92205

 

एक ही डेटा हर नम्बर पर मत भेजे किसी एक नम्बर पर भेज दे हो सकता है आप को तुरंत जबाव नही मिले लेकिन आप निश्चिंत रहे आप ने अगर किसी एक नम्बर पर भी भेज दिया है तो वो YRS के रिकॉर्ड मे निश्चित रूप मे आ जायेगा। विगत ऑनलाइन प्रतियोगिता की रिकॉर्ड कामयाबी के बाद एक बार फिर YRS आप सभी के सहयोग और प्यार की बदौलत इतिहास रचने जा रही है आप ऐसे ही लगातर डेटा भेजते रहे हमने बुजुर्ग महिला और बच्चो के लिए डेटा मंगवाए है आगे और भी वर्ग आएंगे तो आप बिना रिपीट किये डेटा ओर आप सब का प्यार भेजते रहे

 

निवेदक
मनोहर दास गोयल
मुख्य सरंक्षक
युवा रांकावत संस्था जोधपुर
YRS

 

नोट  :-


   विशेष सूचना संभवित कार्यक्रम मे कॅरोना गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
 जो बच्चे किसी कॉम्पिटिशन को जीत नही पाए थे लेकिन विशेष प्रस्तुति के कारण उनको YRS ने उनका नाम सलेक्ट किया था उन बच्चो का भी मनोबल बढ़ाया जाएगा और ओर उनको भी सम्मानित किया जाएगा

 

Rankawat Proposal