Title: RAS Somdutt honored and laptop distribution Jodhpur
State: Rajasthan
City: Jodhpur
Tehsil: Jodhpur
Description: RAS सोमदत्त का सम्मान व लेपटोप वितरण जोधपुर
हार्दिक आभार सादर
RAS सोमदत्त का सम्मान व लेपटोप वितरण
जोधपुर

RAS में चयनित हुए रांकावत समाज के श्रीमान सोमदत्त जी स्वामी आज जोधपुर प्रवास पर रहे। श्रीमान सोमदत्त जी के जोधपुर आगमन पर जोधपुर रांकावत समाज की मुख्य संस्था द्वारा समाज भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अल्प समय मे आयोजित हुए इस समारोह में सोमदत्त जी स्वामी सहित मंचासीन अतिथियों में मुख्य ट्रस्ट के संयोजक श्रीमान राजेन्द्र जी गोयल, महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सुरेन्द्र जी स्वामी, संस्था के अध्यक्ष श्रीमान गुरुप्रकाश जी रांकावत, परिज्ञान क्लासेज के संचालक श्रीमान हरीश जी बाना का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने श्रीमान सोमदत्त जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महासभा के महामंत्री श्रीमान गोविंद जी मामडोली ने किया।

रांकावत शिक्षा सहायता समिति के चरण जी भारद्वाज व समस्त समिति का हार्दिक आभार हमारी जोधपुर संस्था के द्वारा लैपटॉप वितरण हेतु भेजे गए दोनों नाम चुने व दोनों लाभार्थी विद्यार्थियों हेतु लैपटॉप आप श्रीमान चरण जी भारद्वाज द्वारा हमारी संस्था को वितरण हेतु जिम्मेदारी सौंपी इस हेतु भी आपका आभार।
जोधपुर संस्था ने आज के इस समारोह में लाभार्थी मेधावी विद्यार्थियों को श्रीमान चरण जी द्वारा भेजे गए लैपटॉप का वितरण भी किया गया।
श्रीमान चरण जी ने आज के इस युग मे जब महामारी के कारण ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है तब समाज के जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण का जो बीड़ा रांकावत शिक्षा सहायता समिति के सहयोग से उठाया है इस हेतु आप श्रीमान चरण जी को साधुवाद।
अल्प समय में आयोजित हुए कार्यक्रम में समाज के महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमे सर्वश्रीमान रामगोपाल जी झिंझोदिया, ओमप्रकाश जी चांदोरा, देवदास जी लाडवा, बाबूलाल जी बोराणा फौजी, लक्ष्मीनारायण जी गोयल, नारायण दास जी भैरुनदिया, अधिवक्ता अश्विनी जी स्वामी, लुनदास जी भैरुनदिया, प्रेम प्रकाश जी बागड़िया, युवा समाज राजेश मालवीय, प्रेम नारायण जी चाष्टा, मनोहरदास जी गोयल, लीलाधर जी गोयल, रामेश्वर जी माधावत व पत्रकार परमेश्वर जी पेशवा (बाबू भाई) इत्यादि समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गुरुप्रकाश रांकावत
अध्यक्ष
रांकावत समाज, जोधपुर