Title: Celebration of 75th Independence Day at Rankawat Educational Institute and Hostel, Jodhpur
State: Rajasthan
City: Jodhpur
Tehsil: Jodhpur
Description: रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास, जोधपुर में 75वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास,जोधपुर में 75वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
75वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास
जोधपुर


रांकावत समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश के व्यास ने छात्रावास भवन पर भव्य झण्डारोहण अपने कर कमलों द्वारा किया | झण्डारोहण के सहयोगी बने सर्वश्री सुरेन्द्र स्वामी, राजेन्द्र गोयल,रतन दास माधावत एवं देवदास शर्मा तथा सैकड़ो की संख्या में इस सम्पूर्ण समारोह में भारतवर्ष की संस्थाओं से पधारे गणमान्य पदाधिकारियों अध्यक्षों, पूर्व राष्टीय अध्यक्षों, सलाहकार मण्डल व सभा की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों तथा महिला शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही |
श्री प्रहलाद जी रांकावत, रांकावत ऐजेन्सी, कुचामन सिटी ने रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास,जोधपुर में निवासरत छात्रों के हितार्थ,कल्याणार्थ एवं सहायतार्थ एक इंर्वटर लगाने की घोषणा की है,जिसकी लागत लगभग 1,40,000/- बताई जा रही है | इसके अतिरिक्त कुछ अन्य उपकरण भी भेंट किये गये है | उपस्थित जनसमुह की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सर्व श्री प्रकाश जी कोटेचा ने 11,000/-देने की घोषणा की तथा श्री गुणेशदास जी अध्यक्ष,चौराई पट्टी ने 5100/- छात्रों के हितार्थ,कल्याणार्थ एवं विकास हेतु भेंट किये |
महामंत्री,अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा,दिल्ली ने महासभा में हुए सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी दी | राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश के व्यास ने उपस्थिति जनसमुह का आभार व्यक्त किया | इस सम्पूर्ण समारोह में रांकावत शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास,जोधपुर के मंत्री श्री लीलाधर गोयल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई और संस्थान के अध्यक्ष श्री नारायण दास भैरुदिया, श्री छगन लाल पेशवा, कोषाध्यक्ष, श्रीजयनारायण मनोरा मानद सदस्य, श्री देवदास शर्मा संरक्षक एवं श्री परमानन्द चांदोरा द्वारा किये गये सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
Rankawat Samaj Dharamshala