Devox Tech Website Developer

Magic Sound and Fun

Member Search
     
 
Name Age Education Status Profession Father In Law
Jana Devi W/O Ramnarayan 76 - -
Hansraj S/O Ramnarayan 54 - -
Radha Devi W/O Hansraj 50 - - Late Ramnarayan , Sokal
Ghanshyam S/O Hansraj 29 Graduate - BEd - Science Maths -
Monika D/O Hansraj 25 Graduate - BA - Final Year -
 

श्री हंसराज जी स्वामी का परिचय

श्री हंसराज जी स्वामी  सुपुत्र स्व. श्री रामनारायण जी स्वामी आपका गोत्र सोकल
वर्ग संप्रदाय(रांकावत स्वामी) है।
आप ग्राम पोस्ट रोडु तहसील लाडनूं जिला नागौर राजस्थान के निवासी हैं। आप पिछले 30 साल से सूरत गुजरात में हैं,
और श्री लक्ष्मीपति साड़ी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर
झारखंड बिहार एमपी। आप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। रांकावत स्वामी समाज सूरत के आप संस्थापक हैं। आपने 2002 में रांकावत स्वामी समाज का गठन सूरत गुजरात में किया और आज 1000 की संख्या में सूरत में स्वामी समाज बन्धु एक मंच पर हैं। हर वर्ष 26 जनवरी को समाज का एक कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है जिसमें समस्त समाज बंधु एकत्र होते हैं।

पारिवारिक परिचय

 आपकी माता जी श्रीमती जाना देवी हैं आपके नाना जी का नाम स्व. श्री मूल दास जी व
ननिहाल बालसमंद तहसील लाडनू जिला नागौर है। की गोत्र लाडवा है आपकी
 धर्मपत्नी श्रीमती राधा देवी सुपुत्री श्री मदनलाल जी स्वामी गौत्र डाल है व ग्राम रसाल कुचामन सिटी नागौर के निवासी हैं। आपके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी *श्रीमती मंजू स्वामी दामाद श्री योगेश जी स्वामी सुपुत्र श्री सुभाषचंद्र जी स्वामी गांव ढंडेला रावतसर जिला हनुमानगढ़ निवासी हैं। के यहां आपकी बड़ी पुत्री का ससुराल है उससे छोटा बेटा घनश्याम स्वामी उम्र 24 वर्ष वर्तमान में विजयनगर से साइंस-मैथ्स में बी.एड
अच्छे मार्क से पास की अभी एमएससी जोधपुर  अध्ययनरत है व अविवाहित है। उससे छोटी बेटी मोनिका स्वामी उम्र 20 वर्ष अविवाहित है व कला वर्ग से फाइनल ईयर में अध्ययनरत है।आपके परिवार में आप चार भाई हैं। बड़े भाई साहब श्री भंवरलाल जी स्वामी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं, और जसवंतगढ़ में खुद का मैरिज गार्डन है राम जानकी विवाह स्थल जसवंतगढ़ व टेंट हाउस का बड़ा व्यवसाय है।
इनके तीन बच्चे हैं सभी विवाहित है इनसे छोटे श्री मदनलाल जी स्वामी हैं ये नेवी से  सेवानिवृत्त हैं और स्वयं का मेडिकल व क्लीनिक गांव रोडु में हैं। इनके भी तीन बच्चे हैं सभी विवाहित है तीसरे नंबर के भाई श्री किशन लाल जी स्वामी हैं इनके तीन पुत्री है एक पुत्री अविवाहित है उम्र 25 साल एक पुत्र रत्न हैं जिसकी सगाई की हुई है इनका बालसमंद में स्वयं का मेडिकल स्टोर है। सबसे छोटे आप स्वयं हैं।
आपकी बड़ी बहन श्रीमती भंवरी देवी धर्मपत्नी श्रीमान नथमल जी गोत्र श्रीमुन्नधनिया
उस से छोटी बहन श्रीमती इंदिरा देवी धर्मपत्नी श्रीमान बालू दास जी ग्राम मूंदड़ा जिला चूरु सबसे छोटी बहन श्रीमती उमा देवी धर्मपत्नी श्रीमान कन्यालाल जी गोत्र डाल ग्राम बुधवाली जिला चूरु
अभी आपका *एक सराहनीय कार्य स्वामी समाज के बच्चे जो गवर्नमेंट जॉब में नहीं लग पाए हैं उनको आप अपनी कंपनी में रोजगार दिलवाते हैं अभी तक आपने 15 बच्चों
को आपने रोजगार उपलब्ध करवाया है सभी स्वामी समाज के बंदे
है उनको आपने अपनी कंपनी में लगाया है लक्ष्मीपति ग्रुप में काम पर लगाया है आपको श्री को बहुत-बहुत धन्यवाद  

आप एक पर्यावरण प्रेमी व बहुत बड़े समाजसेवी हैं। आपने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभियान चलाया हुआ है,
जिसमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, नदी बचाने व सफाई अभियान आदि शामिल हैं। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने लिए आपके द्वारा रजिस्टर्ड संस्था हरियाली सेना दिल्ली के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके प्रमुख आप स्वयं हैं। आप हरियाली सेना के आई-कार्ड भी जारी कर रहे हैं। इस सेवा कार्य के उपलक्ष्य में आपको आदित्य फ़ाउंडेशन  वर्धा  महाराष्ट्र में 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रांची झारखंड में राजस्थान के समाज बंधुओ का आपने एक संगठन बना रखा है, संगठन द्वारा नवरात्रा पर आप वहां पंडाल लगाते हैं और माता जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं

आप रांची झारखंड के राजस्थान मित्र मंडल के संगठन मंत्री भी है
अभी वर्तमान में आपको अखिल भारतीय स्वामी वैष्णव बैरागी महासभा के द्वारा गुजरात का प्रभारी बनाया गया है
आप हिंद आर्मी प्रदेश अध्यक्ष भी वर्तमान में गुजरात में है
अखिल भारतीय स्वामी वैष्णव बैरागी समाज कुटुंब ऐप जो आदरणीय श्रीमान रामकुमार जी अध्यक्ष साहब ने स्वामी समाज के संगठन के लिए अच्छा मंच तैयार किया है उसका अधिक से अधिक विस्तार हो इसके लिए आप प्रयत्नशील है


आप स्वामी समाज के भाइयों के परिचय लेकर स्वामी समाज की वेबसाइट अपडेट करने में भी सहयोग कर रहे हैं
 

*स्वामी समाज  के समस्त सदस्यों की ओर से आप और आपके परिवार की मंगल कामनाएं, आपका और आपके परिवार का भविष्य उज्जवल हो ईश्वर से यही मनोकामना है।