Magic Sound and Fun

Devox Tech Website Developer

Member Search
     
 
Name Age Education Status Profession Father In Law
Ram Prasad S/O Chimanram 67 Graduate - B com Business Support Supplies - Marketing Communications - Advertising Agency
Santosh R W/O Ram Prasad 58 - Education - Teacher Late Chimanram , Bhobhariya
Sachin R S/O Ram Prasad 37 - Bank - Bank Manager
Lata R D/O Ram Prasad 36 - Education - Teacher
Ankit S/O Ram Prasad 35 Post Graduate - M A - Communication and Journalism Media - Broadcast Technicians - Broadcast
Neha S W/O Sachin R 34 - - Ram Prasad , Bhobhariya
 

श्री स्वामी समाज से समाज बंधु परिचय श्रृंखला में लीजिए आज प्रस्तुत है वरिष्ठ समाज बन्धु श्री राम प्रसाद जी स्वामी का परिचय-

 

आप श्री राम प्रसाद जी स्वामी आपके पिताजी का नाम श्री चिमनराम जी स्वामी आपका गौत्र भोवभरिया है। आपका जन्म 15 जुलाई 1959 को हुआ। आप मूल रूप से छापर जिला चुरू के निवासी हैं। आपकी सेकंडरी व हायर सेकंडरी तक की शिक्षा पीसीबी हाई स्कूल सुजानगढ़ से सम्पन्न हुई तथा आपने बीकॉम तक की शिक्षा 1978 में सुजला कालेज सुजानगढ़ चूरू से पूर्ण की। आपका व्यवसाय बीमा एवं इन्वेस्टमेंट कन्सलटेंट से संबंधित है तथा आप संतोष एडवरटाइजिंग एजेंसी मुम्बई के मालिक हैं। आप राजकीय सेवा में भारतीय जीवन बीमा निगम में चीफ एडवाइजर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। आप वर्तमान में मुम्बई में निवासरत हैं।

 

पारिवारिक परिचय

 

आपके पिताजी स्वर्गीय श्री चिमनराम जी स्वामी एक मिलनसार व धार्मिक भावना रखने वाले व्यक्ति थे। आपकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवनी देवी जी स्वामी एक धार्मिक महिला थीं। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष जी स्वामी सुपुत्री श्री सोहन लाल जी स्वामी निवासी अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर (रतनगढ़ वाले रटेसनिया) गौत्र दहिवाल एक कुशल गृहिणी हैं। आपके बड़े सुपुत्र श्री सचिन स्वामी ऐक्सिस बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर सेवारत हैं। आपकी पुत्रवधू श्रीमती नेहा स्वामी प्रोपराइटर टवींकल प्री स्कूल, एमए एमबीए तक शिक्षित हैं तथा श्रीगंगानगर से डाक्टर श्री आत्म प्रकाश जी स्वामी (सेवानिवृत्त चिकित्सक एसएमएस होस्पीटल जयपुर) की सुपुत्री हैं। आपकी सुपुत्री श्रीमती लता स्वामी तथा आपके दामाद श्री रवि नथमल स्वामी बीकानेर से हैं तथा वर्तमान में मुम्बई में चार्टेड एकाउंटेंट हैं। इनकी संतानों में एक पुत्री हितीका स्वामी हैं। आपके छोटे सुपुत्र अंकित स्वामी मास मिडिया एंड कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं तथा टाईम्स अॉफ इंडिया मुम्बई में चैनल टेक्नोलॉजी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं व अविवाहित हैं।

आप सेवाभावी मिलनसार व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। आप स्वामी समाज मुंबई के सदस्य हैं। आप भागवत कथाओं का श्रवण करने और अमृतवाणी सत्संग में हर रविवार जाते हैं। आप गुरूदेव श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज के शिष्य हैं। आप भगवान श्रीराम के नाम में अटूट आस्था रखते हैं एवं श्री सालासर बालाजी महाराज की पूजा पाठ करते हैं। आपकी धार्मिक पुस्तकें पढ़ने व संग्रह करने में गहरी रुचि है। शतरंज आपका प्रिय खेल है। आप निरंतर रूप से समाज से जुड़ाव रखते हैं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु व सुखी समृद्ध जीवन की कामना के साथ..

 

स्वामी समाज श्रीगंगानगर ग्रुप के समस्त सदस्यों की ओर से आप और आपके परिवार की शुभ मंगल कामनाएं, आपका और आपके परिवार का भविष्य उज्जवल हो ईश्वर से यही मनोकामना है।