Magic Sound and Fun

Devox Tech Website Developer

Member Search
     
 
Name Age Education Status Profession Father In Law
Shyam Sundar S/O Magan Lal 66 - - Manohar Lal , Ubha
Sunita W/O Shyam Sundar 61 - - Late Magan Lal , Ghudela
Bhanu Parkash S/O Shyam Sundar 34 - -
Pooja W/O Bhanu Parkash 31 - - Shyam Sundar , Ghudela
Navya S/O Bhanu Parkash 8 - -
 

मैं श्यामसुन्दर पुत्र स्व श्री 
 मगनलाल जी सुपौत्र स्व श्री उदाराम जी साध गौत्र घोड़ेला है! मूल रुप से गांव मलकीसर तहसील लूनकरणसर से है! परन्तु हमारे दादाजी ने मलकीसर छोड़ कर बीकानेर में जमीन  खरीदकर अपना निवास व धंधा बीकानेर में ही कर लिया गया था।मेरा जन्म बीकानेर शहर में सन् 1961 में हुआ था। मैंने स्नातक तक की शिक्षा बीकानेर में ही प्राप्त की ।फिर सन् 1985 मे कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति हुई। राज्य सेवा में सुरतगढ़, बीकानेर, खाजूवाला, लुनकरणसर से श्री डुगरगढ में रही। मेरी सेवा निवृति सन् 2017 मे उपखण्ड अधिकारी से डुगरगढ मे पेशगार के पद से हुई। 
             सेवाकाल में रहते हुए मैंने पंचायती स्वामी रांकावतान ‌- रांकावत भवन बीकानेर के सचिव पद पर कार्यरत रहकर सामाजिक कार्य किया। तथा हमारा निवास स्थान- समाज में धरनीधर परिवार   से जाने जाते हैं।धरनीधर परिवार का मुक्तिधाम जिसमें चार दिवारी भी नहीं थी । जिसमें कुछ अन्य जाति के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया था। फिर मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त करा कर धरनीधर परिवार व समाज के व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त कर चार दिवारी तथा चिता स्थल का निर्माण करवाया गया था। तथा सन् 2008 मे मेरे द्वारा श्री महाकालेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गयी। मैंने अपनी सेवा निवृति के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जहां रोज सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर व मुक्तिधाम में हरियाली के लिए 70-80 पेड़-पौधे व दुर्वा लगाकर ‌हरा-भरा कर दिया गया है।
             कोविड - 19 की महामारी  के काम-धंधे बन्द हो गये थे। इस कारण हर समाज में सहयोग किया जा रहा था। तो हमारा भी ध्यान समाज के आर्थिक रुप से कमजोर तथा जरुरत मंद परिवारों को सहयोग करने का विचार आया। तो हमारे समाज के बन्धु श्री सोमप्रकाश s/o रतनलाल जी जिनकी PBM होस्पिटल के सामने मेडिकल की दुकान है। उनके सोजन्य से समाज के कमजोर व जरूरतमंद  परिवारों को प्रति परिवार 1000/- रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। यह सहायता राशि आदर सहित उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें प्रदान की गई। लोकडाउन के दौरान लगभग    *135*परिवारों  को सहायता राशि वितरित की गई।
   

पारिवारिक परिचय
    मेरे पिता स्व श्री  मगनलाल जी भेड़ व ऊन विभाग में सह-कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। मेरी माता जी स्व *श्री मति गोपीदेवी घर के काम व पुजा पाठ में व्यस्त रहते थे। मेरी धर्मपत्नी श्रीमती *सुनीता देवी सुपुत्री श्री *मनोहर लाल जी ऊभा बीकानेर से है। तथा एम.ए व बी.एड तक शिक्षित व कुशल ग्रहणी है। मेरे एक लड़का व एक लड़की है। मेरे लड़के भानुप्रकाश ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की है। तथा बीकानेर के eagle *technociseमें *web developer है। मेरी पुत्रवधू श्रीमती पुजा सुपुत्री  श्री मोतीलाल जी दादरवालबीकानेर से है। तथा एम.काॅम व एल एल. बी तक  शिक्षित हैं। मेरी पुत्री निधि w/o गजानंद स्वामी बीकानेर से है। जो बी.काॅम , एम.बी.ए तक शिक्षित हैं।उनका अपना स्वयं का मुरलीधर व्यास कालोनी में आफिस है। मेरे एक पौत्र नव्य है।।  मेरे बड़े भाई साहब *श्री आशारामजी जो राजकीय सेवा में थे।उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी है। जिनके दो पुत्र व एक पुत्री थी। जो इस दुनिया में नहीं रहे। मेरी बड़ी बहन राधा देवी w/o रणछोड़ दास जी बीकानेर से है। जिनका स्वर्गवास हो चुका।