Magic Sound and Fun

Devox Tech Website Developer

Member Search
     
 
Name Age Education Status Profession Father In Law
Mohan Lal 75 - -
Narayani Devi W/O Mohan Lal 73 - -
Vedprakash S/O Mohan Lal 47 - -
Manju Devi W/O Vedprakash 44 - - Mohan Lal , Ghudela
Harish S/O Vedprakash 23 Graduate - BA - Final Year -
Aarju D/O Vedprakash 21 Graduate - Bcom - 2nd Year -
 

श्री स्वामी समाज से समाज बंधु परिचय श्रृंखला में प्रस्तुत है युवा समाज बन्धु *श्री वेद प्रकाश जी स्वामी
रांकावत परिवार का* का परिचय-

आप श्री वेद प्रकाश जी स्वामी रांकावत सुपुत्र डॉक्टर श्री मोहन लाल जी स्वामी  आपका गोत्र घोड़ेला है। आपका जन्म 02 मार्च 1979 को हुआ। आप मूल रूप से तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़ के निवासी हैं। आपकी प्रारंभिक शिक्षा नोहर से हुई। आप सेकेंडरी तक शिक्षित हैं। आपका हरिश एंटरप्राइजेज एंड फाइनेंस का बिसाऊ चुरु में व्यवसाय है। आप वर्तमान में बड़ौदा बैंक के सामने गांधी चौक मार्ग बिसाऊ में निवासरत हैं।

 *पारिवारिक परिचय*

आपके पिताजी *डॉक्टर श्री मोहन लाल जी स्वामी* एक मिलनसार व नेक व्यक्ति हैं। आपकी माताजी *श्रीमती  नारायणी देवी जी स्वामी* एक कुशल गृहिणी एवं धार्मिक महिला हैं तथा सुपुत्री  स्वर्गीय श्री मूलदास जी स्वामी गोत्र गिरधर निवासी रोड़ावाली जिला हनुमानगढ़ से हैं। आपकी सुख दुख की साथी आपकी धर्मपत्नी *श्रीमती मंजू देवी स्वामी* सुपुत्री श्री रामस्वरूप जी स्वामी गोत्र सोकल निवासी भादरा जिला हनुमानगढ़ से हैं तथा सुशिक्षित कुशल गृहिणी हैं। आपकी संतानों  में एक पुत्र एवं पुत्री हैं। आपके सुपुत्र हरीश स्वामी बीए तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं तथा अविवाहित हैं। आपकी सुपुत्री सुश्री आरजू स्वामी बीकॉम प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। आपके मंझले भाई *श्री सुभाष जी स्वामी* दुबई में कारपेंटर हैं। आपके छोटे भाई *शंकर लाल जी स्वामी* हनुमानगढ़ में रेलवे पुलिस फोर्स में कार चालक हैं। आपकी दोनों बहनें आप से बड़ी हैं। आपकी बहन *श्रीमती  साधना देवी स्वामी* सुशिक्षित गृहिणी हैं तथा आपके बहनोई स्वर्गीय श्री गोपाल जी स्वामी गोत्र सोकल सरदारशहर से हैं। इनके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। आपकी बहन *श्रीमती  आराधना जी स्वामी* सुशिक्षित गृहिणी हैं तथा आपके बहनोई श्री मांगीलाल जी  स्वामी गोत्र नोखवाल निवासी फतेहगढ़ जिला हनुमानगढ़ से हैं। इनकी संतानों में चार पुत्रियां व एक पुत्र हैं।

*आप एक मिलनसार, सेवाभावी व कर्मठ* व्यक्तित्व के धनी हैं। आपके पिताजी डॉक्टर श्री मोहन लाल जी स्वामी चिकित्सक पद से सेवानिवृत्त हैं। आपके पूरे परिवार ने हर वर्ष पौधारोपण एवं राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया हुआ है। आप स्वामी समाज के आयोजनों में भाग लेते रहते हैं। आप सामाजिक व धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत हैं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु व सुखी समृद्ध जीवन की कामना के साथ..
 
*स्वामी समाज श्रीगंगानगर ग्रुप* के समस्त सदस्यों की ओर से आप और आपके परिवार की शुभ मंगल कामनाएं, आपका और आपके परिवार का भविष्य उज्जवल हो ईश्वर से यही मनोकामना है।