Magic Sound and Fun

Devox Tech Website Developer

Member Search
     
 
Name Age Education Status Profession Father In Law
Savitri Devi W/O Ruparam 83 - - Late Motilal , Sokal
Hanuman Prashad S/O Ruparam 64 - -
Vimala W/O Hanuman Prashad 62 - - Late Ruparam , Sokal
Pawan Kumar S/O Hanuman Prashad 36 - -
Amar Singh S/O Hanuman Prashad 35 -
Kavita W/O Pawan Kumar 34 - - Hanuman Prashad , Sokal
Punam Das S/O Hanuman Prashad 34 - -
Sharmila W/O Amar Singh 33 - - Hanuman Prashad , Sokal
Punam W/O Punam Das 32 - - Hanuman Prashad , Sokal
 

श्री स्वामी समाज से समाज बंधु परिचय श्रृंखला में वरिष्ठ समाज बन्धु श्री हनुमान प्रसाद जी स्वामी का परिचय-

 

आप श्री हनुमान प्रसाद जी स्वामी सुपुत्र स्वर्गीय श्री रूप राम जी स्वामी सुपोत्र स्व. श्री मोतीराम जी स्वामी आप का गोत्र सोखल है। आप मूल रूप से रामसरा नोहर जिला हनुमानगढ़ के निवासी हैं। आपका जन्म 25 नवंबर 1962 को हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा रामसरा गांव से हुई। आपकी उच्च शिक्षा नोहर से संपन्न हुई। आप माध्यमिक तक शिक्षित हैं। आप श्री रूप राम मेमोरियल लॉ कॉलेज नोहर में चेयरमैन के पद पर विराजमान हैं तथा शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार स्वामी स्वीट्स रानी बाजार के मालिक हैं। आपका वर्तमान निवास स्थान नोहर में ही है।

 

पारिवारिक परिचय

आपके पिताजी स्वर्गीय श्री रुपराम जी स्वामी संत प्रवृत्ति के तथा मिलनसार थे तथा खेती-बाड़ी व्यवसाय से जुड़े हुए थे। आपकी माता जी श्रीमती सावित्री देवी जी स्वामी एक धार्मिक व मिलनसार महिला हैं तथा श्री चेतराम जी स्वामी निवासी मंदोरी चोपटा हरियाणा की पुत्री हैं। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती विमला जी स्वामी सुपुत्री श्री ख्यालीराम जी स्वामी निवासी रामपुरा मटोरिया से हैं तथा सुशिक्षित गृहिणी हैं। आप की संतानों में एक पुत्री तथा तीन पुत्र हैं। आपके सुपुत्र श्री पवन कुमार स्वामी नोहर में स्वामी स्वीट हाउस के प्रबंधक हैं। आपकी पुत्रवधू श्रीमती कविता स्वामी सुशिक्षित गृहिणी हैं तथा श्री राम कुमार जी स्वामी की सुपुत्री हैं तथा लॉ कॉलेज के बोर्ड में सदस्य हैं। आपके सुपुत्र डॉ. अमर सिंह स्वामी पीएचडी तथा एलएलबी तक शिक्षित हैं तथा रुपराम लॉ कॉलेज नोहर के डायरेक्टर पद पर हैं। आपकी पुत्रवधू श्रीमती शर्मिला स्वामी स्नातक तक शिक्षित हैं तथा रुपराम लॉ कॉलेज में कोषाध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं। आपके तीसरे सुपुत्र श्री पूनम दास स्वामी स्वामी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तथा पूनम एंड संज केटरिंग के मालिक हैं। इनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम स्वामी सुपुत्री श्री महावीर प्रसाद जी स्वामी निवासी ढंडेला से हैं। आपकी सुपुत्री श्रीमती नीतू स्वामी स्नातक तक शिक्षित हैं तथा आपके दामाद श्री जयपाल जी स्वामी रामसरा टिब्बी से हैं तथा ऐलनाबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स फर्नीचर आदि का व्यवसाय कर रहे हैं। आप तीन भाई व छह बहनें हैं। आपकी बड़ी बहन श्रीमती गोरां देवी स्वामी तथा आपके बहनोई श्री धर्मपाल जी स्वामी निवासी हरदास वाली रावतसर से हैं। आपकी बहन श्रीमती केसर देवी स्वामी व आपके बहनोई श्री महावीर प्रसाद जी स्वामी निवासी सरदार शहर से हैं। आपकी बहन श्रीमती महेंद्र (मैंना) तथा आपके बहनोई श्री शंकर लाल जी स्वामी निवासी मक्कासर हनुमानगढ़ से हैं। आपकी बहन श्रीमती राजबाला जी स्वामी तथा आपके बहनोई श्री बृजमोहन जी स्वामी निवासी मक्कासर हनुमानगढ़ से हैं। आपकी बहन श्रीमती रजनी स्वामी तथा आपके बहनोई श्री राजेन्द्र जी स्वामी निवासी जोरावरपुरा से हैं। आपकी बहन श्रीमती निर्मला जी स्वामी तथा आपके बहनोई श्री नोरंग लाल जी स्वामी निवासी जोरावरपुरा से हैं। आपके भाई श्री गिरधारी लाल जी स्वामी तथा इनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा देवी स्वामी हैं। आपके भाई श्री लीलाधर जी स्वामी तथा इनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी स्वामी हैं। आपके छोटे भाई श्री भागीरथ जी स्वामी तथा इनकी धर्मपत्नी श्रीमती सिलोचना स्वामी हैं। आपके तीनों भाई न्यू स्वामी स्वीट हॉउस के प्रोपराइटर हैं।

 

आप सेवाभावी कर्मठ व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। आप एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं। आपने एक मिठाइयों की दुकान से लॉ कॉलेज चेयरमैन आज तक अपनी मेहनत व लगन से सफर तय किया है। आपके पिताजी एक किसान थे। आपने उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपने बारानी खेत को एक फार्म हाउस में बदल दिया तथा उसमें गोपालन कर रहे हैं। आपके सुपुत्र श्री अमर सिंह स्वामी पीएचडी धारी, तथा एडवोकेट हैं व रूप राम लॉ कालेज में सचिव हैं तथा गरीब व असहाय व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी राय उपलब्ध करवाने वाले सेवा भावी व्यक्ति हैं। आप स्वामी समाज से निरंतर जुड़ाव रखते हैं।

ईश्वर से आपकी दीर्घायु व सुखी समृद्ध जीवन की कामना के साथ..